ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार,। जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसों में आए दिन घरों के चिराग बुझ रहे हैं। लक्सर क्षेत्र से अपने गांव वापस लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को बाणगंगा के निकट एक अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि दूसरे को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस बाइक सवार दूसरे व्यक्ति के परिजनों से संपर्क करने में लगी हुई है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर जनपद के थाना मंडावर के रायपुर गांव निवासी शमशेर (उम्र 70 वर्ष) अपने साथी के साथ लक्सर क्षेत्र से बीती की देर शाम घर वापस लौट रहे थे। लेकिन वह जैसे ही लक्सर रायसी मार्ग पर बाणगंगा नदी के पुल पर पहुंचे तो इस बीच उधर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे शमशेर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साथी की हादसे में पैर कुचले जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शमशेर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद उसके परिवार वालों को जानकारी दी, जबकि दूसरे व्यक्ति के दोनों पैर दुर्घटना में पूरी तरह से कुचले गए उसके गंभीर रूप से घायल होने की वजह से पुलिस उसके नाम आदि की जानकारी नहीं कर सकी। रायसी चौकी के प्रभारी ने बताया कि दूसरे व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजीव