Wed. Feb 18th, 2026

23 फरवरी को खुलेगा क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स का आईपीओ

देहरादून,। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (सी एंड आई) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर, क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड (क्लीनमैक्स), ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के लिए प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 1) का प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 तय किया है। कंपनी का यह आईपीओ 23 फरवरी 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 फरवरी 2026 को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 14 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 14 शेयरों के गुणकों में आवेदन कर सकेंगे। यह आईपीओ 1,200 करोड़ तक के फ्रेश इश्यू और 1,900 करोड़ तक के ऑफर-फॉर-सेल का संयोजन है। ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर कुलदीप जैन, बीजीटीएफ वन होल्डिंग्स (डीआईएफसी) लिमिटेड और केईएमपीआईएनसी एलएलपी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसके अलावा, ऑग्मेंट इंडिया प्रथम, होल्डिंग्स, एलएलसी और डीएसडीजी होल्डिंग एपीएस भी अपनी हिस्सेदारी का हिस्सा बेचेंगे। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 1,122.6 करोड़ का उपयोग कंपनी और/या उसकी सहायक कंपनियों के कुछ या सभी बकाया ऋणों के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान/प्री-पेमेंट के लिए किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। प्रस्तावित आईपीओ से पहले, कंपनी ने सफलतापूर्वक 1,500 करोड़ की राशि जुटाई है।
ग्लोबल इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स की भागीदारी, क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड के बिज़नेस मॉडल और भारत के कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल (सी एंड आई) रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में उसके दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर लगातार भरोसे को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *