Wed. Mar 4th, 2026

हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो सगे भाई गिरफ्तार

हरिद्वार, वीर अर्जुन संवाददाता। भाई की हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार भाई के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला करने के सम्बन्ध में इमरान निवासी नरोजपुर लक्सर द्वारा बीती 20 फरवरी को कोतवाली लक्सर में तहरीर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमो द्वारा लगातार दबिशें की जा रही थी लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर थे। जिन्हे पुलिस ने एक सूचना के बाद बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम सावेज पुत्र मुज्जमिल व सुल्तान पुत्र मुज्जमिल निवासी नरोजपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताये जा रहे है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *