Mon. Mar 23rd, 2026

हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, देश में अमन चैन की दुआ की

मसूरी,। पर्यटन नगरी में मीठी ईद का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने प्रातः मस्जिदों में जाकर नमाज पढी वहीं एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं विभिन्न समुदायों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी।
मसूरी में ईद उल फितर का पर्व मुस्लिम समुदाय ने पूरे उत्साह व पंरपरा के अनुसार मनाया। इस मौके पर लंढौर जामा मस्जिद में प्रातः नौबजे, मस्जिद अमानिया लाइब्रेरी में प्रातः नौबजे, मस्जिद धोबीघाट में सवा नौ बजे, जामा मस्जिद कुलड़ी में 10 बजे नमाज अता की गयी। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया व अल्ला से देश में शांति, सदभाव व समृद्धि की कामना की दुआ मांगी। इस मौके पर घरों में ईद पर्व पर विशेष पकवान बनाये गये व अपने रिस्तेदारों सहित मेहमानों को परोसे गये। घरों में ईद पर्व को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों सहित धार्मिक संगठनों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान मस्जिदों के आस पास पुलिस व प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *