पेड़ का हिस्सा टूटकर दो मकानों पर गिरा
मसूरी,। अटल उद्यान के समीप बांज के सूखे पेड़ का एक हिस्सा अचानक बीती रात को दो मकानों की सीलिंग तोड़ते हुए अंदर गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि दोनों मकानों में रहने वाले सभी आठ लोग सुरक्षित बच गये।
अटल उद्यान के समीप दो मकानों पर सूखे बांज के पेड का एक हिस्सा अचानक गिन गया लेकिन गनीमत है कि वहां रह रहे दो परिवारों के लोग सुरक्षित बच गये। एक कमरे में एक महिला व पुरूष रह रहे थे व दूसरे में एक परिवार के पांच लोग रह रहे थे व जिस समय रात को करीब साढे दस बजे पेड का टहना गिरा उस समय सभी जागे हुए थे। पेड छत व सीलिंग को तोडते हुए कमरे में आ गया। जिससे मकान को नुकसान पहुंचा लेकिने सभी सुरक्षित बच गये।