Thu. Jun 4th, 2026

रोटरी क्लब मसूरी ने 30 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए

मसूरी,। रोटरी क्लब मसूरी ने सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय में नन्हे दीपक परियोजना के तहत वरिष्ठ कक्षाओं के 30 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। यह कार्यक्रम छात्रों की शिक्षा में सहायता और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि स्कूल बैग एक छोटा सा उपहार है, पर इसकी प्रतीकात्मक और व्यावहारिक महत्ता बड़ी है। यह क्लब की शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और बच्चों की गरिमा बनाए रखने की भावना को दर्शाता है। उन्होंने समुदाय से ऐसे ही पहलों का समर्थन जारी रखने का आग्रह किया। प्रोग्राम डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विस राजत अग्रवाल ने छात्रों को जिम्मेदारी, अध्ययन की अच्छी आदतों और अपने विद्यालय व सामान की परवाह करने के महत्व पर प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे व्यवहार जैसे किताबों और बैग की देखभाल, अनुशासन और सम्मान सिखाते हैं। इस मोके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी चैहान ने रोटरी क्लब का धन्यवाद किया व कहा कि समय समय पर रोटरी क्लाब विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करता रहता है। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष हरेला पर्व के तहत सभी हिंदी माध्यम के बच्चों को फूलों के पौधे वितरित किए गये थे तब रोटरी ने कहा था कि जिसके पौधे अच्छे होंगे उन्हें पुरूस्कृत किया जायेगा, इसी कडी में विद्यालय मे तीन छात्रों प्रियांशु भटट, पियूष व आदित्य लेखवार को पौधो की उचित देखभाल करने के लिए सम्मानित करने के साथ ही पुरस्कार दिए गये। इस मौके पर पीपी शैलेन्द्र करनवाल, मनोरंजन त्रिपाठी और प्रेसिडेंट-इलेक्ट अश्वनी मित्तल सहित सस्कृति महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *