Fri. Jun 19th, 2026

ब्रिटानिया टाइगर क्रंच ने ‘टाइगर हीरो हंट’ अभियान की शुरुआत की

देहरादून ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के ब्रिटानिया टाइगर क्रंच ने ‘टाइगर हीरो हंट’ अभियान की शुरुआत की है। यह एक इंटरैक्टिव और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग (कहानी सुनाने का अनूठा तरीका) अनुभव है, जिसका उद्देश्य बच्चों को बुलिंग की परिस्थितियों को पहचानने और उनके खिलाफ खड़े होने में मदद करना है।इस अभियान के तहत ब्रिटानिया टाइगर क्रंच ने 8 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर एक स्कूल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसके माध्यम से पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 180 स्कूलों के 70,000 से अधिक छात्रों तक पहुंच बनाई गई। इस पहल ने बच्चों को बेहद सरल और सुलभ तरीके से बुलिंग जैसे गंभीर विषय पर खुलकर बात करने का मंच प्रदान किया।इस गतिविधि के जरिए बच्चों को बुलिंग की घटनाओं को पहचानने और उनके प्रति सहानुभूति, साहस व संवेदनशीलता के साथ प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बच्चे को विशेष रूप से तैयार की गई एक कॉमिक स्ट्रिप दी गई, जिसमें अलग-अलग परिस्थितियां दिखाई गई थीं। बच्चों से इस कहानी को आगे बढ़ाने और यह चुनने के लिए कहा गया कि वे ऐसी स्थिति में क्या कदम उठाएंगे। इससे छात्रों को हर परिस्थिति पर गहराई से विचार करने और सकारात्मक समाधान खोजने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए टाइगर मैस्कॉट ने खुद स्कूलों का दौरा कर बच्चों से सीधा संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *