Wed. Jun 24th, 2026

नदी में तैरता मिला बजुर्ग महिला का शव

चंपावत,। मंगलवार को जिले के टनकपुर शारदा घाट पर एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका के पहचान  नायकगोठ टनकपुर निवासी जानकी देवी (78 वर्ष), पत्नी वजीर सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह टनकपुर शारदा नदी घाट के पास एक बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान नायकगोठ निवासी जानकी देवी (78 वर्ष), पत्नी वजीर सिंह के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र विक्की ने बताया कि उनकी माता रविवार शाम घर से अचानक निकल गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद कोतवाली टनकपुर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
परिजनों के अनुसार सूचना मिली कि शारदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान अपनी माता जानकी देवी के रूप में की। विक्की ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह अक्सर बिना बताए कहीं भी चली जाती थी। रविवार शाम से ही परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *