आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष पूरे होने पर गुलाबराय में सजी विरासत की महफिल
रुद्रप्रयाग,। आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग द्वारा गुलाबराय में जिम कॉर्बेट, श्रीदेव सुमन एवं डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल स्मृति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, साहित्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और महान विभूतियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल तथा राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समारोह में मुरली दीवान, जगदम्बा चमोला, कार्तिकेय अग्रवाल, हेमंत चैकियाल एवं अखिला चमोला ने अपनी प्रभावशाली कविताओं और संबोधनों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। स्वागत संबोधन शिक्षाविद् चन्द्रशेखर पुरोहित एवं कुशला नंद पुरोहित ने किया। कार्यक्रम का संयोजन ओम प्रकाश सेमवाल एवं डॉ. मनीष मैखुरी ने किया, जबकि संचालन भी ओम प्रकाश सेमवाल ने किया।
इस अवसर पर पंडित वासवानन्द मैखुरी स्मृति सम्मान के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 15 गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को शॉल, स्मृति चिह्न तथा 2,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में अमिजीत पाण्डेय, भावना, तनिष्का, अदिति, सौरभ राणा, आर्यन, कन्हैया, केशव चमोला, आयुष नेगी, संतोष सिंह, वेदांत कप्रवान, अमन, सिफा, हिमाद्रि पुरोहित तथा अनुष्का शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पर्यटन विकास विभाग एवं वन विभाग रुद्रप्रयाग का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रेम मोहन डोभाल, जसपाल भारती, राजेन्द्र पुरोहित, दिनेश देवली, राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, करन सिंह, माहेश्वर पुरोहित, सतेन्द्र भण्डारी, विनोद नौटियाल, दीपा काण्डपाल, उर्मिला सेमवाल, कुसुम भट्ट, सभासद नमन शर्मा, अश्विनी गौड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।