Fri. Aug 7th, 2026

जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया कांवड़ियों का  स्वागत

हरिद्वार,। कांवड़ मेला-2026 के दौरान रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चैक पहुंचकर गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों को फल और जूस वितरित कर उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद कर कुशलक्षेम जाना और जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग सेवाभाव से काम कर रहे हैं ताकि किसी भी शिवभक्त को असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाएं लगातार सुचारु रखी जाएं। एसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों को मानने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *