Thu. Aug 13th, 2026

रन फॉर नेशन दौड़ में 410 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

मसूरी,। भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम के बावजूद मसूरी में मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति एवं रोटरी क्लब के तत्वावधान में आयोजित 22वीं रन फॉर नेशन दौड़ में 410 प्रतिभागियों ने भाग लेकर खेल भावना और राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया। बारिश की परवाह किए बिना पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के अंडर 10 बालिका में फिजा वाइनबर्ग एलन ने पहला, मिस्टी सनातन ने दूसरा, अन्विका वाइनबर्ग ने तीसरा, बालक वर्ग में निर्मला के सिद्धार्थ ने पहला, इसी विद्यालय के राघव सोलंकी ने दूसरा, व देव गुनसोला वाइनबर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 12 बालिका में ओक ग्रोव की अपर्णा ने पहला, वाइनबर्ग की वैष्णवी ने दूसरा व सनातन की रितिका ने तीसरा, बालक वर्ग में सेंट लारेंस के अंश खरोला ने पहला, ओकग्रोव के सूरज ने दूसरा, व वाइनबर्ग के करनवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 बालिका में निर्मला की सोनिया ने पहला, मसूरी पब्लिक स्कूल की सिद्धिका ने दूसरा, सेंट क्लेयर्स की आयसा ने तीसरा, बालक वर्ग में ओकग्रोव की उडडीपन ने पहला, आरएन भार्गव के राकेश रावत ने दूसरा, ओकग्रोव के मौ. फैज ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 16 बालिका के सनातन की ईशा ने पहला, इसी विद्यालय की काजल ने दूसरा व सेट लारेंस की सपना ने तीसरा, बालक वर्ग में सेंट लारेंस के शुभंम ने पहला, ओकग्रोव के अनमोल ने दूसरा व इसी विद्यालय के प्रियांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 बालिका में सनातन की दुर्गा ने पहला, इसी विद्यालय की बबीता ने दूसरा व वाइनबर्ग की दिव्याशी ने तीसरा, बालक वर्ग में ओक ग्रोव के कुमार संघम ने पहला, अटल उत्कृष्ट घनानंद के दिव्याशं ने दूसरा, वाइनबर्ग के तेंजिंग ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका ओपन में गौरी व्यास ने पहला, स्कंधा ने दूसरा व सिद्धिकशा ने तीसरा व बालक वर्ग में संजीव कुमार ने पहला, रमन सिंह न दूसरा व अमन शाही ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राणा, नरेन्द्र पडियार, राजेश सक्सेना, उदित शाह, अनीता चंद्रा, शिखा नेगी बिष्ट, विनोद बिष्ट, अरविन्द सोनकर, सेमुअल चंद्रा, ,सुनील पंवार, अमित कैन्तुरा, परविन्द रावत एवं कविता नेगी, रोटरी की ओर से अध्यक्ष अश्विनी मित्तल, सचिव नूपुर कर्णवाल, रजत अग्रवाल,  शेलेन्द्र कर्णवाल, मनोरंजन त्रिपाठी, महेश सहित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *