Mon. Sep 28th, 2026

महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ आरईवीएक्स लाइन-अप का विस्तार किया

देहरादून, । महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने एक्सयूवी 3एक्सओ आरईवीएक्स ईडीजीई को रुपये9.39 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है। कंपनी ने आरईवीएक्स सीरीज में पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक्सयूवी 3एक्सओ आरईवीएक्स एम(ओ) का नया वेरिएंट भी लॉन्च किया है।
2024 में लॉन्च होने के बाद से एक्सयूवी 3एक्सओ ने नए दौर के एसयूवी ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। कंपनी के मुताबिक, शानदार डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, आरामदायक राइड, आधुनिक तकनीक, दमदार परफॉर्मेंस और सुरक्षा सुविधाओं के चलते इसकी बिक्री 2.5 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है। यह उपलब्धि 2.5 साल से भी कम समय में हासिल हुई है, जिससे एक्सयूवी 3एक्सओ महिंद्रा की इस आंकड़े तक पहुंचने वाली सबसे तेज एसयूवी बन गई है। पिछले साल पेश की गई आरईवीएक्स सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नए वेरिएंट में स्टाइलिंग और प्रीमियम फीचर्स के साथ पावरट्रेन के कई विकल्प दिए गए हैं। एक्सयूवी एक्सओ आरईवीएक्स ईडीजीई दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगीकृ1.2 लीटर उेजंससपवद ज्ब्डच्थ्प पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन तथा 1.5 लीटर टर्बो डीजल सीआरडी इंजन के साथ एएमटी और मैनुअल ट्रांसमिशन। एक्सयूवी 3एक्सओ आरईवीएक्स ईडीजीई की एक्स-शोरूम कीमत रुपये9.39 लाखरू इसमें डुअल-टोन रूफ, बॉडी-कलर्ड ग्रिल और ब्लैक व्हील कवर दिए गए हैं। केबिन में ब्लैक लेदरेट सीटें, 26.03 सेमी एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, चार स्पीकर तथा स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल मिलते हैं। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा, ऊंचाई के अनुसार एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट और कप होल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *