Sun. Nov 8th, 2026

कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान खुरपाताल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों को किया जागरूक

हिमानी बोहरा

नैनीताल। कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान खुरपाताल द्वारा आजादी के 75 वर्ष गांठ अमृत महोत्सव के तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान खुरपाताल के अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में नगर के मल्लीताल स्थित पंत पार्क में दल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कोरोना से बचाव के लिए लोगो को जागरूक किया गया।

इस दौरान शौरभ, शुभम,लक्ष्मी प्रसाद,सतीश,अशोक कुमार,ललित मेहरा,कविता साह, सुनीता,गायत्री आदि कलाकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *