26 फरवरी को मनाया जा रहा आई.टी.बी.पी. सेवानिवृत सैनिक दिवस
देहरादून,। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के समस्त सेवानिवृत पदाधिकारियों एवं दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों के सम्मान में 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे, कैंप परिसर, रैन्बों हॉल, सीमाद्वार कैम्प (देहरादून) में “भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सेवानिवृत्त सैनिक दिवस” कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान अर्द्धसैनिक बलों के रिटायर्ड कार्मिकों तथा दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों से प्राप्त होने वाली समस्याओं पर गहनता से विचार-विमर्श एवं उनका उचित समाधान किया जाएगा। साथ ही जिन समस्याओं का समाधान जिला कल्याण अधिकारी के स्तर पर नहीं होगा उन्हें राज्य कल्याण अधिकारी के पास भेजा जाएगा ताकि अर्द्धसैनिक बलों के रिटायर्ड कार्मिकों तथा दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
देहरादून एवं हरिद्वार परिक्षेत्र में निवास करने वाले भारत तिब्घ्बत सीमा पुलिस बल के समस्त सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों से सादर अनुरोध किया गया है, कि 26 फरवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे रैन्बो हॉल, कैंप परिसर (आई.टी.बी.पी.), सीमाद्वार, देहरादून में आयोजित होने वाले “ भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सेवानिवृत सैनिक दिवस” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसके मूल उद्देश्यों को सार्थक बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। कार्यक्रम की रूपरेखा गुरुवार को रिंकू थापा (पी0एम0जी0), कमाण्डेंट, 23वीं वाहिनी, जिला कल्याण अधिकारी (वार्ब), आई.टी.बी.पी. की अध्यक्षता में तैयार की गई। सेवानिवृत सैनिक दिवस के कार्यक्रम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी समेत जसवंत सिंह तडियाल, सेनानी (रिटायर्ड) आई.टी.बी.पी., महासचिव पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल संगठन आदि मौजूद रहेंगे।