Thu. Feb 19th, 2026

शिवसेना मुख्यालय पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

 
देहरादून,। शिवसेना मुख्यालय पर मुगल आक्रमणकारियों पर विजय प्राप्त करने वाले हिंदू स्वराज्य के संस्थापक वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 जयंती धूमधाम से मनाई गयी इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि 19 फरवरी 1630 को भारत के वीर सपूत ने इस महान धरती पर जन्म लिया एवं मुगल आक्रमणकारियों से सबसे पहले लड़ाई लड़ी एवं विजय प्राप्त की हर भारतीय को उन पर नाज है, उन्होने बताया कि शिवाजी महाराज महान नायक थे और एक मात्र ऐसे व्यक्ति जिनमें एक नये राज्य को खड़ा करने का विशाल ह्रदय था आदिल शाही सल्तनत और औरंगजेब जैसे खतरनाक शासको के साथ हुई लडाईयो मे उन्होंने गोरिल्ला पदति से दुश्मनो को धुल चटा दी हर भारतीय उनका ऋणि है हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर वासु परविन्दा, विकास मल्होत्रा, रोहित बेदी,फरीद अहमद, शिवम गोयल, अमित कर्णवाल, शिवम शर्मा,लक्ष्य बजाज, आनंद मोहन बडोनी, इक्विंदर सिंह, अक्षय शर्मा,हार्दिक जैन, मनिंदर सिह,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *