जॉन डियर पावर एंड टेक्घ्नोलॉजी ने 5एम सीरीज का ट्रैक्टर पेश किया
देहरादून,। डियर एंड कंपनी कृषि, निर्माण और वानिकी क्षेत्रों में एक वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर है, जो अपने ग्राहकों, चैनल भागीदारों, आपूर्तिकर्ताओं और कर्मचारियों की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है। जॉन डियर लगातार एक टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है और दुनिया के कई हिस्सों में इन क्षेत्रों में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
भारत में पिछले 27 वर्षों से अधिक समय से जॉन डियर खेती-किसानी के लिए तकनीकी रूप से उन्नत समाधान प्रदान करता आ रहा है। इन समाधानों का उद्देश्य खेती की उत्पादकता बढ़ाना है, साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन जैसे टिकाऊ खेती के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी मजबूत करना है।
जॉन डियर इंडिया के एमडी और कंट्री मैनेजर और सीएंडएफ वर्ल्घ्डवाइड प्रेसिडेंट के स्घ्ट्रैटेजिक एडवाजइर राजेश सिन्हा ने कहा, “जॉन डियर की रणनीति का मुख्य आधार सटीक खेती और स्मार्ट कनेक्टेड मशीनों के लिए डिजिटल समाधानों का एकीकरण है, जिससे किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन कर सकें। हाल ही में पेश की गई तकनीकें खेतों के कामकाज को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के साथ-साथ मिट्टी और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित की गई हैं।” उन्होंने आगे कहा कि भारत में जॉन डियर की उपस्थिति काफी व्यापक है और यह आरएंडडी, इंजीनियरिंग, ग्लोबल आईटी, सप्लाई चेन, सड़क निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग सहित कई क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर रमाकांत गर्ग, सेल्स एवं मार्केटिंग इंडिया डायरेक्टर ने कहा, “उन्नत कृषि तकनीक और बदलती कृषि पद्धतियाँ एक-दूसरे के साथ चलती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जॉन डियर भविष्य की कृषि आवश्यकताओं के अनुरूप इन दोनों को एक साथ लाने के लिए प्रतिबद्ध है।