Wed. May 13th, 2026

मसूरी नगर पालिका की सारी भूमि का संयुक्त सर्वे कराने की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन

मसूरी,। नगर पालिका सभासद जसबीर कौर ने जिलाधिकारी को एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर मसूरी नगर पालिका की समस्त भूमि का संयुक्त सर्वे कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत पालिका की भूमि का स्पष्ट सीमांकन एवं पहचान न होने के कारण अनेक स्थानों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। वर्तमान स्थिति में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कौन कौन सी भूमि नगर पालिका परिषद की है तथा उसकी वास्तविक सीमाएं क्या हैं। मांग की गयी कि सर्वें राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद मसूरी, मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण तथा टिहरी जनपद के संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा कराया जाय, ताकि सभी विभागों के अभिलेखों का मिलान कर वास्तवकि स्थिति स्पष्ट हो सके। संयुक्त सर्वे होने से सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की पहचान संभव होगी  साथ ही भूमि संबंधी विवादों एवं भ्रम की स्थिति भी समाप्त हो सकेगी। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर ने कहा कि जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है कि पालिका की भूमि का सर्वे नही हुआ है पूर्व में भी कहा गया था। संयुक्त सर्वे से पता लगेगा कि पालिका की भूमि सुवाखोली से भद्राज तक कहां कहां है इसका पता लगाया जाना जरूरी है जिन पर कब्जे किए जा रहे है। मसूरी पालिका सहित विकास नगर, टिहरी के अधिकारी भी शामिल हों, ऐसे मे पालिका के पास नक्शे तो है लेकिन भूमि का पता नहीं लग पा रहा वहीं विकास नगर वाले कहते है हमारी भूमि है कभी टिहरी वाले कह रहे है कि हमारी भूमि है। जिस कारण लगातार विवाद बढ रहे है। पालिका की पांच सौ बीघा भूमि पालिका की भद्राज क्षेत्र में है जिसमें विवाद हो रहा है, अभी हाल में वहां पर वनाधिकार समिति भी बना रहे है यहां पालिका की भूमि है वहां पर समिति नहीं बन सकती। विगत दिनों जार्ज एवरेस्ट में भी यह बात आयी थी। पालिका हो या सरकार की हो उस पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए इसी भूमि पर सरकारी आवास बनाये जा सकते है या कोई योजना लायी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *