Wed. May 13th, 2026

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारणी घोषित

मसूरी,। भाजपा मसूरी मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारणी की घोषणा मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की सहमति एवं जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष यासमीन आलम से परामर्श के बाद किया गया। जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की सूची जारी की गयी।
अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा ने पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों की सूची जारी करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने सहित जनता के बीच जाकर कार्य करने के उददेश्य से नई टीम का गठन किया गया है, उन्होंने नई कार्यकारणी सदस्यों को शुभकामना देते हुए पार्टी की विचारधारा सहित केंद्र व राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी नीतियों तक आम जनता तक पहुंचाने का आहवान किया। नई कार्यकारणी में रोहित प्रसाद, आबिद अली व सिंकदर खान को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। सलीम अहमद व संध्या ऐनी को मंडल महामंत्री, अनवर खान, मामचंद और अजगर अली को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया। जीनत अली को मंडल कोषाध्यक्ष, निलोफर को मीडिया संयोजक, रवींद्र सिंह जस्सल को सोशल मीडिया संयोजक ओर शैलेंद्र भाटिया को आईटी संयोजक बनाया गया। कार्यकारणी में शहनवाज, सलमान खान, विवेक जैन, कमालूउददीन कुरैशी, शौकीन, परविंदर कौर, नईम सैफी, व हरविंदर सिंह को शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *