Wed. May 13th, 2026

महिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर हुई बैठक में चर्चा

मसूरी,। कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस मसूरी की अध्यक्ष व पालिका सभासद जससवीर कौर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा विभिन्न वार्डों में वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने आहवान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने,  पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, एवं जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हांेने कहा कि आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको ध्यान में रखकर महिला कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य करें व पार्टी की रीति नीति को जनता के बीच ले जायें, व पार्टी को मजबूत करने में सहयोग करे। उन्होंने कहाकि शीघ्र ही महिला कांग्रेस की विभिन्न वार्डों में कार्यकारणी गठित की जायेगी व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य किया जायेगा। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकत्री सरिता, सोनिया, विजय लक्ष्मी कोली, सुदेश सैनी, समीन खान, रुबीना अंजुम, रिया, संगीता भंडारी, राजेश्वरी डोभाल, सुधा भंडारी एवं सुनीता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *