एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च किया
देहरादून,। एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च किया है, जो एक स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) की रणनीति है। इसे उन निवेशकों के लिए डिजाइन किया गया है जो नियमित रिटर्न और पूंजी वृद्धि की तलाश में हैं। यह रणनीति विभिन्न परिसंपत्ति वर्गोंकृफिक्स्ड इनकम, इक्विटी आर्बिट्राज, आरईआईटी और इनविट यूनिट्सकृमें निवेश को मिलाकर बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान जोखिम-समायोजित रिटर्न हासिल करने का प्रयास करती है। इसका नया फंड ऑफर (एनएफओ) 2 जून से 16 जून तक खुला रहेगा।
पारंपरिक म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) या आल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) जैसे महंगे उत्पादों के बीच के अंतर को कम करने के लिए एसआईएफ की शुरुआत की गई थी। रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड एक बीच वाला निवेश विकल्प प्रदान करता है जो म्यूचुअल फंड की विनियामक पारदर्शिता को पोर्टफोलियो के लचीलेपन के साथ जोड़ता है।
यह प्रोडक्ट मध्यम पूंजी वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जिसमें न्यूनतम आवेदन राशि घ्10,00,000 (एक्रेडिटेड निवेशकों के लिए 1,00,000 रूपए) है। कैलाश कुलकर्णी, सीईओ, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने कहा, ष्आज के निवेशक पहले से ज्यादा समझदार हैं। उन्हें ऐसे नए तरीकों की जरूरत है जिन्हें पेशेवर विशेषज्ञ संभालते हों और जो बाजार के उतार-चढ़ाव को झेल सकें। रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड को एक आसान बीच के रास्ते की तरह बनाया गया है। इसमें निवेशकों को म्यूचुअल फंड जैसी साफ-सुथरी जानकारी भी मिलती है, और साथ ही इसमें ऐसा लचीलापन भी है जिससे कम जोखिम में टैक्स बचाते हुए बेहतर कमाई हो सके। श्रीराम रामनाथन, सीआईओ फिक्स्ड इनकम, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने कहा, ष्हमारा पूरा ध्यान अच्छे फंड चुनने और जोखिम को कम रखने पर है, ताकि बाजार के उतार-चढ़ाव में भी आपका पैसा सुरक्षित रहे और लगातार बढ़ता रहे। साथ ही, यह फंड सोच-समझकर आरईआईटी और इनविट्स में भी थोड़ा निवेश करेगा, क्योंकि ये दोनों नए और तेजी से बढ़ते हुए निवेश के विकल्प हैं।