Mon. Jun 8th, 2026

हार्डविन इंडिया ने हासिल किए अब तक के सर्वश्रेष्ठ वार्षिक नतीजे

देहरादून,। आर्किटेक्चरल हार्डवेयर और एक्सेस सॉल्यूशंस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी हार्डविन इंडिया लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष और चैथी तिमाही के ऑडिटेड वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करते हुए आय और मुनाफे में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। कंपनी की कुल आय वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर 200.41 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 185.37 करोड़ रुपये थी। वहीं शुद्ध लाभ 11.23 करोड़ रुपये से बढ़कर 13.21 करोड़ रुपये हो गया, जो लगभग 17.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की चैथी तिमाही में कंपनी ने 57.47 करोड़ रुपये का राजस्व और 3.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। कंपनी का प्रति शेयर आय (ईपीएस) 0.23 रुपये से बढ़कर 0.27 रुपये हो गया है। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक रुबलजीत सिंह सयाल ने कहा कि वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए मजबूत प्रदर्शन का वर्ष रहा है। राजस्व और लाभ में वृद्धि कंपनी के मजबूत वितरण नेटवर्क तथा विविध ग्राहक वर्ग की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता को दर्शाती है। चैथी तिमाही के परिणामों ने कंपनी की मजबूत व्यावसायिक स्थिति को और मजबूती दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने वर्ष 2032 तक 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बाजार विस्तार, उत्पाद नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और परिचालन दक्षता पर आधारित सात प्रमुख रणनीतियों पर कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *