माल रोड पर गिरा पेड़, अग्निशमन विभाग ने तुरंत किया यातायात सुचारू
मसूरी,। माल रोड पर एक पेड़ के गिरने की सूचना पर फायर सर्विस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पेड को काटा व यातायात सुचारू किया। अग्नि शमन के प्रभारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि मालरोड शहीद स्थल पर इलाहाबाद बैंक के गेट के समीप एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया जिससे मार्ग बाधित हो गया व वाहनों की आवाजाही रूक गयी। सूचना मिलने पर तत्काल फायर यूनिट को आपदा उपकरणों के साथ मौके पर रवाना किया गया, जहां दो वुडन कटरों की सहायता से तत्काल पेड के छोटे छोटे टुकडे किए व मार्ग से हटाया व यातायात को सुचारू किया जिसके बाद टीम वापस लौटी। अग्नि शमन विभाग की ओर से महेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, नितिन सिंह व रोहित रावत शामिल थे।