Sun. Jun 21st, 2026

अतिक्रमण हटाने गयी पालिका की टीम से की अभद्रता, ईओ ने पुलिस में दी तहरीर

मसूरी,। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में पालिका की टीम ने मालरोड पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की ओर से कोतवाली में दी गयी प्रथम सूचना रिपोर्ट में अवगत कराया गया कि 20 जून की रात्रि को  नगर पालिका परिषद् मसूरी की अतिक्रमण हटाने वाली टीम माल रोड पर विशेष रात्रि पाली में अनाधिकृत पटरी व्यवसोयियों के विरुद्ध एक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान जब पालिका की टीम अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रही थी, तभी संजय टम्टा एवं उनके साथ आए कुछ अन्य असामाजिक तत्वों, व्यक्तियों द्वारा न केवल शासकीय कार्य का हिंसक विरोध किया गया, बल्कि ऑन-डयटी पालिका कर्मचारियों के साथ घोर अभद्रता, गाली-गलौज व बदतमीजी की गई। उक्त व्यक्तियों द्वारा कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की सीधे तौर पर धमकी भी दी गई. जिससे मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त संजय टम्टा द्वारा पालिका के कर्मचारी रोबीन को मोबाइल फोन पर भी धमकी दी गई कि ईओ साहब तो चले जाएंगे, अध्यक्ष जी भी 5 साल तक ही हैं पर तुम्हें तो यहीं रहना है। इस कृत्य से कर्मचारियों में भारी मानसिक आधात व असूरक्षा की भावना पैदा हो गई है। धमकी की औडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में मांगे जाने पर उपलब्ध करा दी जाएगी। कर्मचारी रोबिन एवं अमित द्वारा प्रस्तुृत मुल प्रार्थना पत्र इस पत्र के साथ संलग्न है। इस संबंध में ईओ गौरव भसीन ने कहा कि गत रात्रि नगर पालिका मालरोड से अवैध अतिक्रमण के विरोध में कार्रवाई की जिस पर कुछ महिलाओं एवं संजय टम्टा ने नगर पालिका टीम को रोका गया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जब्त सामान ले जा रही गाड़ी को बलपूर्वक रोका गया तथा मालरोड पर पटरी लगाने की धमकी देने के साथ संजय टम्टा ने भी धमकी दी। जिससे कर्मचारियों के आक्रोश है व कोतवाली में नारेबाजी के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर दी गयी है। इस संबंध में कार्यालय अधीक्षक सीपी बडोनी, व संजीव कवि ने कहा कि गत रात्रि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सहित अतिक्रमण टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया गया व धमकी दी गयी। जब पालिका के सबसे बडे अधिकारी सहित कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जायेगी तो यह बर्दास्त नहीं किया जायेगा इससे कर्मचरियों का मनोबल गिरा है व ऐसे में कार्य नहीं कर पायेंगें। इस मौके पर नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक सीपी बडोनी, संजीव कवि विरेंद्र बिष्ट, विरेंद्र बुटोला, सहित पालिका के बडी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर रेहडी पटरी कमजोर वग जन कल्याण समिति ने भी कोतवाली में तहरीर दी है कि गत रात्रि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों ने पटरी वालों पटरी वालों से अभद्रता की। इस मौके पर संजय टम्टा ने कहा कि पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन एवं पालिका कर्मचारियों ने कोतवाली में रिपोर्ट दी है कि रोबिन को धमकी दी है, लेकिन पालिका अधिशासी अधिकारी व्यक्तिगत अटैक कर रहे है पहले रोजी रोटी छीनी अब रिपोर्ट कर रहे है यह सब पालिकाध्यक्ष की शह पर हो रहा है। हम डरने वाले नहीं है। चाहे जितना भी परेशान करें। वहीं प्रकाश राणा ने कहा कि रेहडी पटरी वाली महिलाएं रात्रि 11 बजे सामान लेकर घर जा रहे थे तो पालिका अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की, जिस पर कोतवाली में तहरीर दी गयी  है उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करे। मातृ शक्ति के साथ अभद्रता बर्दास्त नही की जायेगी। इसके लिए न्यायालय भी जाना पडेगा तो जायेंगे। इस मौके पर प्रकाश राणा, रेहडी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही, महामंत्री संजय टम्टा, गोविदं नौटियाल सहित पटरी लगाने वाले मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *