नई बीएमडब्ल्यू एक्स 1 लॉन्ग व्हीलबेस लॉन्च हुई
देहरादून। नई बीएमडब्ल्यू एक्स 1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। बीएमडब्ल्यू एक्स1 देश की सबसे सफल लग्जरी स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल है और अब इसका नया अवतार लॉन्ग व्हीलबेस पेश किया गया है, जिसमें मिलती है बेहतर प्रदर्शन के साथ कई डिजिटल अपग्रेड्स। नई बीएमडब्ल्यू एक्स 1 लॉन्ग व्हीलबेस का पेट्रोल वेरिएंट बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय रूप से उत्पादित किया जाता है और आज से बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर इसकी बुकिंग की जा सकती है।
हरदीप सिंह बरार, प्रेसिडेंट और सीईओ, बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कहा, “बीएमडब्ल्यू एक्स 1 भारत में एक शानदार सफलता की कहानी रही है और लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में अपनी बढ़त बनाए हुए है। नई बीएमडब्ल्यू एक्स 1 लॉन्ग व्हीलबेस एक दमदार नई पेशकश के साथ इस बढ़त को और आगे बढ़ाती है। ज्यादा जगह, ज्यादा आराम, ज्यादा टेक्नोलॉजी और ज्यादा शानदार मौजूदगी। अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, सबसे ऊंची और सबसे चैड़ी कार होने के नाते, यह ऐसी जगह और पिछली सीट पर ऐसा आराम देती है जो वाकई बेमिसाल है, साथ ही यह बीएमडब्ल्यू की पहचान बनी फुर्ती, परफॉर्मेंस और ड्राइविंग के मजे को भी बरकरार रखती है। इस लॉन्च के साथ, हम न केवल इस मॉडल की आकर्षक पहचान को बढ़ा रहे हैं, बल्कि हम उस उम्मीद को भी एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं जो ग्राहक इस क्लास की लग्जरी एसयूवी से करते हैं।”