पोको ने पावरफुल बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन किया लॉन्च
देहरादून, । शाओमी इंडिया ने आज पोको एम 8 एक्स 5जी लॉन्च करने की घोषणा की है। यह क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस भारत का पहला स्मार्टफोन है। 7900 एमएएच की बड़ी बैटरी, शानदार टिकाऊपन , 6.9- इंच का बड़ा 120भ््र एडैप्टिव डिस्प्ले और एक खास डिजाइन के साथ, पोको एम8 एक्स 5जी यूजर्स की दैनिक जीवनशैली , कार्यप्रणाली और मनोरंजन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन अनुभव देता है। यह स्मार्टफोन 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। पोको एम8 एक्स 5जी में 7900एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे आपको बार-बार फोन चार्ज करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसमें आईपी 64 रेटिंग मिली है। इसमें 50एमपी का एआई डुअल-कैमरा सेटअप और एक खास फ्लिकर सेंसर दिया गया है । इसमें 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित शाओमी हाइपरओएस 3 पर चलता है । पोको एम8 एक्स 5जी दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा।